बुलंदशहर, मई 17 -- सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर दरियापुर निवासी विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष बाइक और 50 हजार रुपये की अतिरिक्त दहेज मांग कर मारपीट व मानसिक उत्पीड़न करता था। पीड़िता ने बताया कि 24 अक्टूबर 2025 को ससुराल पक्ष उसे गांव कैलावन स्थित अंबेडकर पार्क के पास छोड़कर चला गया। पुलिस ने पति सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, सात पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...