शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- तिलहर। दहेज की मांग को लेकर महिला ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टाउन हॉल रोड निवासी प्रतिभा राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 नवंबर 2024 को उसकी शादी सीतापुर के होली नगर चौराहा निवासी शशांक राठौर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति शशांक राठौर, ससुर कमल किशोर राठौर, सास मीना राठौर, चचेरी सास रीना राठौर, चचेरे देवर विक्रांत राठौर और वरुण राठौर ने पांच लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। यह भी पढ़ें- जौनपुर के पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न में केस पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष नहीं माना। कोतवाल जुगल किशोर पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रह...