अलीगढ़, अक्टूबर 21 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। दहेज प्रथा का एक फैशन की तरह ज्यादातर समाजों में चलन है। लेकिन इस परंपरा में वे लोग पिस जाते हैं, जो दहेज नहीं दे पाते। दहेज को लेकर समाज में विघटन की स्थिति बनी हुई है। तमाम ऐसी घटनाएं सामने हैं, जिनमें दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। इस सामाजिक बुराई के अंत को लेकर आओ निकाह करें आसान कमेटी ने बैठक कर नजीर पेश की है। कुरैशी समाज द्वारा आओ निकाह आसान करें कमेटी ने हाजी जहीर कुरैशी सदर एआईजेक्यू की सदारत में अकबरी लॉज एडीए कॉलोनी शाहजमाल पर बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। दहेज को लेकर बढ़ते हुए अपराधों पर चर्चा की गई। दहेज के लिए कन्या पक्ष को कितना परेशान किया जाता है। शादी के बाद भी दहेज का दंश परेशान करता है। घर में कलह बना रहता है। गाली-ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.