मुजफ्फर नगर, मई 8 -- पुरकाजी। दहेज प्रथा और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ जनजागरण को लेकर ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संगठन द्वारा 10 मई दिन रविवार को प्रातः 10 बजे पैदल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह पैदल यात्रा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अंसारी के निवास से प्रारंभ होकर सरवट चौराहे स्थित कैंप कार्यालय तक पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक संपन्न होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज के के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ताहिर हुसैन अंसारी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों एवं युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.