भदोही, मार्च 19 -- भदोही, संवाददाता।शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चतुर्थ एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दहेज प्रथा उन्मूलन पर आधारित कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने भाग लिया। शिविर के प्रथम चरण में स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय परिसर में सघन सफाई अभियान चलाया। इसके उपरांत, कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में रामरायपुर दलित बस्ती में जन-जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लिए छात्र-छात्राओं ने दहेज लेना पाप है और बेटी बचाओ, दहेज भगाओ जैसे नारों के साथ बस्ती का भ्रमण किया। साथ ही लोगों को दहेज न लेने एवं न देने के लिए प्रेरित किया। रैली के पश्चात महाविद्यालय परिसर में एक बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता समाजशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.