सुल्तानपुर, मार्च 17 -- चांदा, संवाददाता। कोइरीपुर क्षेत्र में पारंपरिक लोककला को बढ़ावा देने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य लोकनाट्य मंचन का आयोजन किया गया। पंडित राम आसरे मिश्र शिक्षण संस्थान पारंपरिक लोक नाट्य कला केंद्र, कोइरीपुर द्वारा आयोजित "न्यू प्रोडक्शन कार्यक्रम 2025-26" के अंतर्गत "दहेज एक अभिशाप है" विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति शिशु विद्या मंदिर, कोइरीपुर के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील यादव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई पर करारा प्रहार किया। नाटक में महाराजाधिराज अवध नरेश, जगेशर किसान और मातादीन जैसे पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.