दहेज प्रथा के खिलाफ विद्यार्थियों को किया जागरूक
सिमडेगा, सितम्बर 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में लीगल लिट्रेसी क्लब, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पाकरटांड़ में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को दहेज प्रथा के दुष्परिणाम और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पीएलवी लालचंद नायक और बालचंद सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि दहेज की मांग करना, लेना और देना कानूनन अपराध है। उन्होंने दहेज प्रथा के सामाजिक प्रभाव, बाल विवाह, महिलाओं के अधिकार और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को अपने परिवार और समाज में दहेज के खिलाफ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.