शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को दहेज विरोधी जन-जागरूकता अभियान के तहत दहेज प्रथा: एक सामाजिक बुराई विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने दहेज प्रथा के दुष्प्रभाव, दहेज निषेध अधिनियम-1961 तथा समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में रोली शंखवार प्रथम, कुसुमा देवी द्वितीय तथा आयुषी पाल और कोमल वर्मा संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। प्राचार्या प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए छात्राओं से दहेज जैसी कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने और आत्मनिर्भर बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...