मुजफ्फर नगर, मई 11 -- पुरकाजी। दहेज प्रथा एवं युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ जनजागरण अभियान को लेकर ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज द्वारा कैंप कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अंसारी व संचालन राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ताहिर हुसैन अंसारी द्वारा किया। बैठक में सर्वसम्मति से कय्यूम अंसारी बरला को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक मे दहेज प्रथा एवं नशाखोरी के खिलाफ आगामी 6 जून को एक जागरूकता पैदल यात्रा निकाली जाएगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- विहिप-बजरंग दल ने गुमला में सदस्यता अभियान व प्रशिक...