दहेज प्रताड़ना मामले के आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की
सीतामढ़ी, मई 31 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में शनिवार को दहेज प्रताड़ना मामले के एक आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई संपन्न कराई।थानाध्यक्ष के अनुसार दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामले में भंडारी वार्ड संख्या दो निवासी आरोपी संतोष दास लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले में माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध कुर्की अधिपत्र निर्गत किया गया था। न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर विधिवत कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अनि रघुवर साह, अनि मनीष कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा में पॉक्सो व आईटी एक्ट के फरार अभियुक्त के घर हुई कुर्की थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.