किशनगंज, जुलाई 3 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के पुनास गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित महिला ने बताया कि इससे पूर्व भी उसने 8 अक्टूबर 2025 को दहेज प्रताड़ना से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। उस मामले में जांच के बाद महिला थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। समझौते के बाद उसका पति उसे अपने घर वापस ले गया था। लेकिन कुछ समय बाद फिर से उसके साथ प्रताड़ना शुरू कर दी गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी महिला थाना में करवाई गई दर्ज पीड़िता का आरोप है कि उसका पति , सास, ननद और परिवार के अन्य सदस्य मिलकर उसे मानसिक और शारीरिक ...