हमीरपुर, मार्च 19 -- बिवांर। दहेज की खातिर प्रताड़ना का शिकार विवाहिता ने थाने में पति सहित ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना के कल्ला धनपुरा गांव की साधना पुत्री रमाशंकर ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि जनपद जालौन थाना कालपी के दौलतपुर गांव के शैलेंद्र के साथ 26 मई 24 को शादी हुई थी पिता ने अपने सामर्थ्य के हिसाब से दान-दहेज दिया था। लेकिन ससुराली से शुरू से ही कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। ससुराली 50 हजार रुपए कैश और एक भैंस की मांग पर अड़े हुए थे। बीती 19 जून 25 की रात उसे जान से मारने की कोशिश की। सूचना पर पिता उसे अपने साथ घर ले आए, तब से वह मायके में रह रही है। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...