मुरादाबाद, मई 23 -- थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम शाहपुर निवासी चंचल पुत्री यादराम ने थाना भोजपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह करीब तीन वर्ष पहले ग्राम मनकुआ निवासी राहुल पुत्र राजू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था।पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राहुल उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि पति के परिवार के सदस्य सुनीता पत्नी राजू, ससुर राजू पुत्र हरीसिंह, देवर रोहित पुत्र र...