गोरखपुर, अगस्त 8 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने गुरुवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर राजमन टोला निवासी सदाफल निषाद ने दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री संगीता की शादी 28 अप्रैल 2016 को पिपराइच थाना क्षेत्र के मोगलपुरा चौराहा निवासी राज प्रजापति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति राज, ससुर मुन्नीलाल और सास मगरानी दहेज की मांग को लेकर संगीता को प्रताड़ित कर मारपीट करते थे। पारिवारिक विवाद बढ़ने पर मामला न्यायालय पहुंचा। भरण-पोषण प्रकरण में समझौते के बाद 19 ज...