बलरामपुर, मार्च 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर 26 वर्षीय विवाहिता ने खुद को आग लगा ली, जिससे झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तुलसीपुर थाना की पुलिस ने मृतका के पति और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चोरघटिया निवासी विजय यादव ने रविवार को बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी शीला यादव का विवाह ग्राम काशीराम मनकौरा निवासी सूरज यादव के साथ किया था। बेटी का गौना लगभग तीन वर्ष पहले हुआ था। उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार विवाह में दहेज दिया था।बताया गया कि सूरज के परिवार के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और लगातार मोटरसाइकिल की मांग करते रहते थे। दहेज को लेकर कई बार शीला के साथ मारपीट कर उसे घर...