पाकुड़, अप्रैल 25 -- महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भिलाई गांव में विगत 22 अप्रैल को एक विवाहित महिला को ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए हत्या कर दिए जाने के मामले को लेकर, शुक्रवार देर शाम थाने में मृतका के पिता घाटचोरा निवासी सह वादी सोनेल हेम्ब्रम ने ससुराल वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। वादी के आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में नामजद आरोपित संतोष सोरेन, बनेश्वर सोरेन एवं संझली मरांडी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी बेटी का हत्या कर देने के आरोप में थाना कांड संख्या 56/2026 दिनांक 24/04/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- कटिहार: कोढा में दहेज उत्पीड़न में विवाहिता की हत्या जांच में जुटी पुलिस वादी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि विगत चार माह पूर्व उसकी बेटी का...