अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा। दहेज प्रताड़ना व मारपीट के दो मामलों में ससुराल पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। पहला मामला नौगावां सादात के मोहल्ला शिकरिया से जुड़ा है। यहां रहने वाले बुनियाद अली ने अपनी बेटी उजमा की शादी साल 2024 में मोहल्ला फरीदी मस्जिद निवासी नाजिम के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने के ताने देकर उजमा को प्रताड़ित कर रहे थे। फिलहल मायके में रह रही उजमा ने इस संबंध थाने में तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने मामले में पति नाजिम, सास जैतून समेत सलमान, नवाब, अलीजान, नवाब, रुखसार व सायरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। दूसरा मामला अमरोहा देहात थाने की कांशीराम कॉलोनी से जुड़ा है। यहां की निवासी दीपा द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.