पीलीभीत, अप्रैल 18 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम ढकिया नथा निवासी किरन देवी ने थाना जहानाबाद में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 14 फरवरी 2018 को विवेक कुमार निवासी ग्राम वनौसा थाना गजरौला से हुआ था। शादी में परिवार ने लगभग दस लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 10 फरवरी 2026 को ससुराल पक्ष के पति विवेक,सास ओमवती,ससुर रामकुमार और मीना देवी ने उसे गाली-गलौज कर मारपीट की गई और पांच वर्षीय पुत्र के साथ ससुराल से निकाल दिया। शिकायत करने पर मायके पक्ष के लोगों को भी धमकाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...