प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के समापुर गांव निवासी विनोद पटेल की बेटी सुषमा देवी की शादी 18 दिसम्बर 2021 को कुंडा महराजगंज के लालजी पटेल के साथ हुई थी। उसे एक बेटी और एक बेटा हुआ तो ससुरालवाले दहेज में दो लाख नकद, एक बुलेट बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने उसे 20 जून को मारपीट कर घर से भगा दिया। उसने पति पर अवैध सम्बन्ध का भी आरोप लगाया है। सुषमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति लालजी पटेल, सास कमला देवी, जेठ अमरनाथ, जेठानी सीमा देवी, ननद बंदनी, नन्दोई रामधनी, ननद फूलकली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...