प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- कुंडा, संवाददाता। निकाह के बाद से ही ससुरालवाले दहेज कम लाने की बात को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। अतिरिक्त दहेज के रूप में बुलेट और एक लाख रुपये की मांग की गई, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी शमा बानो पुत्री मो. यासीन फारुकी ने पुलिस को तहरीर दी। उसका निकाह 13 फरवरी 2023 को मो. रिजवान निवासी खरगपुर रहीम बाबा का पुरवा होलागढ़ प्रयागराज के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। एक लाख रुपये नकद, एक बुलेट की मांग पूरी नहीं कर पाने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को मारा पीटा और उसके सारे जेवर आदि छीन कर 18 फरवरी 2026 को घर से ...