अमरोहा, फरवरी 12 -- अमरोहा। दहेज प्रताड़ना के मामले में विवाहिता ने सास व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला शहर की आवास विकास कॉलोनी प्रथम से जुड़ा है। यहां रहने वाले रवि गुप्ता की शादी 25 नवंबर 2025 को संजना नाम की युवती से हुई थी। संजना मेरठ में जॉब करती है, शादी के कुछ दिन बाद ही वह मेरठ चली गई थीं जबकि दहेज का सारा सामान कॉलोनी स्थित घर में ही रखा था। संजना का आरोप है कि बीती आठ फरवरी को जब वह मेरठ से लौटीं तो सास कृष्णा देवी व ननद इंदु ने दरवाजा नहीं खोला। इतना ही नहीं गाली-गलौज करते हुए दोनों ने दहेज को लेकर ताने देते हुए मारपीट की। पीड़िता संजना ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में दी थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में सास कृष्णा देवी व ननद इंदु के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.