दहेज प्रताड़ना में मृतका के पति को भेजा जेल
धनबाद, जुलाई 23 -- लकड़का बस्ती में गर्भवती महिला बंदना देवी (23) की संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में कतरास पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बंदना के भाई अभय मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी में पति के अलावा उसकी मां सविता देवी, पिता स्नेह पांडे और भाई को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच जारी है। विदित हो कि मंगलवार को गर्भवती बंदना की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत, पति हिरासत में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.