दहेज प्रताड़ना में बिहार और ग्रेटर नोएडा के 9 लोगों पर केस
जमशेदपुर, जुलाई 14 -- गोविन्दपुर की एक विवाहिता ने पति, सास, दोनों ननद समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों में झारखंड के अलावा बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर और यूपी के ग्रेटर नोएडा निवासी रिश्तेदार भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, छोटा गोविन्दपुर हाउसिंग कॉलोनी निवासी पिंकी सिंह ने शनिवार को गोविंदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पति पुनीत कुमार सिंह, सास आशा सिंह, ननद वंदना सिंह, ननद साधना सिंह यूपी ग्रेटर नोएडा निवासी के अलावा बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत भगवानपुर के रहने वाले लाल साहब, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, भारती देवी उर्फ विक्की तथा संजय चौधरी को नामजद अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.