वाराणसी, अप्रैल 13 -- पिंडरा (वाराणसी)। महिला प्रकोष्ठ के निर्देश पर रविवार को सिंधोरा पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सिंधोरा की श्रेया सिंह के अनुसार उसकी शादी 28 जून 2023 को जयापुर के विजय कुमार सिंह उर्फ सोनू से हुई थी। पिता के वर्षों पहले लापता होने के कारण शादी की पूरी जिम्मेदारी उसकी मां और रिश्तेदारों ने उठाई थी। नगद, टीवी, फ्रिज, कूलर और जेवरात भी दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। शादी के दूसरे दिन से ही पति विजय, जेठ अजय सिंह उर्फ पिंटू, सास रीता, जेठानी सिम्पी, चचिया सास मानू और भतीजा ऐश्वर्य उस पर कम दहेज लाने का ताना देते हुए बुलेट की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित किया जाने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.