दहेज प्रताड़ना में पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट
पीलीभीत, जून 15 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी काजोल पुत्री डोरी लाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम नवासा निवासी मनीष के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रूपये और एलसीडी की मांग करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 12 जून को पति मनीष, सास जगदेवी, ससुर ओम प्रकाश, शेर सिंह, आशोक, सचिन और संजीव ने उसको मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। दहेज लिए बिना वापस आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.