पीलीभीत, मार्च 28 -- थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम घियौना निवासी सावित्री देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 13 फरवरी 2025 को दियोरिया कलां क्षेत्र के ग्राम पैनिया हिम्मतनगर निवासी सियाराम पुत्र टीकाराम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति के अलावा ससुर टीकराम,चचिया ससुर रामपाल,नंदोई दयाराम,नंद लक्ष्मी देवी दहेज में 50 हजार रूपये नगद और बाइक की मांग करने लगे। आरोप है कि पति ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसको मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। 22 मार्च को ससुराल पक्ष के लोग दो अज्ञात लोगों के साथ उसके मायके में आए। वहां उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.