पीलीभीत, दिसम्बर 23 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा निवासी राधा देवी पुत्री जगदीश प्रसाद ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 4 मार्च 2022 को प्रमोद कुमार पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम जनकपुरी थाना न्यूरिया से हुआ था। आरोप है की शादी के बाद से उसके पति प्रमोद कुमार,सास रामकुमारी, ससुर छत्रपाल दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगे। दहेज देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। उसके दो पुत्रियां भी है। 20 नवंबर 2025 को शाम पांच बजे उपरोक्त ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसको और उसकी बच्चों को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.