दहेज प्रताड़ना में पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, मई 8 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टंडोला खुर्द निवासी फातिमा पत्नी सिराज नूर ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 20 मई 2021 को मोहम्मद इरफान निवासी उड़जा जागीर थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति मोहम्मद इरफान,जेठ अशफाक,जिठानी शबाना,भतीजा जुनैद,नंद मेहरुननिशां, नंदोई अल्ताफ हुसैन दहेज में चार पहिया गाड़ी और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 2 जनवरी 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसकी ससुराल से निकाल दिया। कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन सफलता नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.