पीलीभीत, मार्च 26 -- पूरनपुर। नगर से सटी पंकज कालोनी की रहने वाली लक्ष्मी आरोरा की शादी वर्ष 2004 में रमेश अरोरा पुत्र प्रेमचंद्र अरोरा के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। लक्ष्मी का आरोप है दहेज के लिए ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित करने लगे। देवर दीपक अरोरा की शादी के बाद ससुरालियों की प्रताड़ना बढ़ गई। 27 मार्च 2024 को ससुराल वालों ने लक्ष्मी के साथ मारपीट की। पति ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसके बाद ससुराल वालों ने माल जेवर छीनकर झूठे आरोप लगाकर लक्ष्मी को घर से निकाल दिया। 13 मार्च को लक्ष्मी बेटी तृषा के साथ जा रही थी। पति रमेश अरोरा ने घेरकर धमकाया। पुलिस ने पति के अलावा महेंद्र अरोरा, विनीता अरोरा, दीपक और तरन अरोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.