पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र. के मोहल्ला फीलखाना निवासी मुस्कान पुत्री मोहम्मद अली ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी तीन साल पहले नाजिम निवासी नौगवां पकड़िया के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति के अलावा साजिद,आरिफ,अशरफ उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी दहेज में गाड़ी की मांग करते थे। काफी समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माने। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...