पीलीभीत, नवम्बर 30 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भरतपुर कॉलोनी निवासी सुमन वैरागी ने एसपी के आदेश पर थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा कि उसका विवाह 29 अप्रैल 2025 को दीपांकर पुत्र कालीपत निवासी ग्राम चंदिया हजारा थाना हजारा के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक बाइक, छह लाख रुपये और सोने की चेन की मांग की। इसको लेकर पति के अलावा ससुराल पक्ष के शंकर, सुशंकर, लखनी उसको प्रताड़ित करने लगे। आए दिन मारपीट की जाती थी। दो अगस्त को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको मारपीट कर धक्का देकर ससुराल से निकाल दिया। उसने किसी तरह मायके पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.