दहेज प्रताड़ना में पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज
गोंडा, मार्च 2 -- गोण्डा, संवाददाता। विवाहिता को शादी के बाद लगातार एसी और सोने के आभूषणों की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से ससुरालवालों ने प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति सहित छह खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के खैरा नई बस्ती निवासी नीलम कुमारी पुत्री कालिका शर्मा मुताबिक उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से 21 अप्रैल 2024 को बिहार के सिड्डू कुमार शर्मा से हुई थी। उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज देकर विदा किया। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज में सोने की चेन और एसी की मांग करने लगे। जब यह मांगें पूरी नहीं हुईं तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। यही नहीं लात-मुक्का, लाठी-डन्डा से कई बार मारापीटा और घर से भगा दिया। ससुरालवालों ने एक राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.