पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी मंजू पुत्र स्वार्गीय घनश्याम ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2022 को थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बनकटी निवासी बलराम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार की मांग करना शुरू कर दी। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की। विरोध करने पर उसको ससुराल से निकाल दिया। दहेज लिए बिना वापस आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...