दहेज प्रताड़ना में इंजीनियर पति समेत तीन पर केस
नवादा, जुलाई 9 -- दहेज प्रताड़ना के एक मामले में इंजीनियर पति समेत तीन ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। विवाहिता नवादा की पूजा कुमारी का आरोप है कि तीनों ने मिलकर दहेज में एक स्कॉर्पियो की मांग को लेकर उसे मानसिक, शारीरिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया। पूजा के मुताबिक उसकी शादी 24 मई 2021 को शेखपुरा जिले के कुरमा थाना क्षेत्र के कटारी गांव के अजीत सिंह उर्फ राहुल के साथ हुई थी। अजीत प्राइवेट कम्पनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। शादी में उसे व उसके माता-पिता को 25 लाख नगद समेत लाखों के अन्य सामान दिये गये थे। शादी के कुछ दिनों बाद उसे बेटी हुई। इसके बाद भी दहेज प्रताड़ना का सिलसिला चलता रहा। इस बीच नवादा कोर्ट में मामला दर्ज किया गया। कोर्ट के निर्देश पर पति उसे लेकर पश्चिम बंगाल के दुर्गापूर गया। परंतु वहां उसे प्रताड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.