गढ़वा, सितम्बर 3 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि । दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर गुरुवार को ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर महिला थाना नगर ऊंटारी पुलिस ने यूपी के सोनभद्र जिलांतर्गत विंढमगंज में की। महिला थाना में महुली निवासी आशिफ आलम, कमल हसन और नसीमा बीबी के विरुद्ध दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में न्यायालय, नगर ऊंटारी द्वारा आरोपी कमल हसन और नसीमा बीवी के विरुद्ध इश्तेहार निर्गत किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से लंबे समय से फरार चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: फरार चार आरोपियों के घर अनगढ़ पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार गुरुवार को पुलिस टीम विंढमगंज थाना क्षेत्र स्थित आरोपियों के घर पहुंची और ढोल बजवाकर इश्ते...