दुमका, जुलाई 20 -- दहेज प्रताड़ना मामले में राजबांध गांव के अगेस्टीन मरांडी सहित सास-ससुर के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला सिलवंती हेम्ब्रम के बयान पर की गई है। आरोप है कि दहेज के लिए पति सहित सास-ससुर ने उसे मारपीट किया करते थे। महिला के परिजनों ने कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया था,पर ससुराल वाले कुछ भी मानने को तैयार नहीं हुए। दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। अंत में आजीज होकर महिला थाना पहुंची और पति सहित सास-ससुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला काठीकुंड की रहने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...