बदायूं, अक्टूबर 13 -- विवाहिता से दहेज प्रताड़ना और मारपीट के मामले में महिला थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उझानी के गंजशहीदा पंखा रोड की रहने वाली मुस्कान उपाध्याय पत्नी रजत शर्मा बताया कि उसका विवाह सात दिसंबर 2022 को हुआ था। विवाह के समय ही पति रजत शर्मा, सास ममता शर्मा और ससुर उमेश चन्द्र शर्मा ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी थी। 12 जुलाई 2025 को उसे फिर से मारपीट और दहेज की मांग के लिए धमकाया। तहरीर के आधार पर महिला थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.