दहेज प्रताड़ना को लेकर तीन पर मामला दर्ज
पाकुड़, मई 11 -- थाना क्षेत्र के शहरग्राम निवासी सह वादिनी रूपा कुमारी ने सोमवार को महेशपुर थाना में आवेदन देकर अपने ससुराल वालों के खिलाफ सोने के गहने की मांग करते हुए मारपीट कर प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज करवाई है। वादिनी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व असकंधा पंचायत के शेरपुर गांव निवासी कृष्णा मंडल के साथ हुई थी। उन दोनों का आठ माह का एक लड़का भी है। वादिनी के पति आरोपित कृष्णा मंडल, ससुर हराधन मंडल एवं सास ममता देवी वादिनी को सोने का जेवरात लाने के लिए प्रताड़ित करते हैं। साथ ही सभी लोग मारपीट एवं गाली-गलौज करते हैं। आरोपितों के प्रताड़ना से वह बहुत आहत है। वादिनी के आवेदन के आधार पर थाना में तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.