दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत चार पर केस
जौनपुर, जुलाई 15 -- सिकरारा। थाना क्षेत्र के सुरुआरपट्टी गांव में मायके आई एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता अंजली सिंह उर्फ आराध्या ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2025 को प्रतापगढ़ जिले के देवसरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी करन सिंह के साथ हुई थी। वर्तमान में पति गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा थाना क्षेत्र स्थित सूर्यनगर अंबिका चौक में रहते हैं। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति करन सिंह, सास अंजू सिंह, ननद प्रिया सिंह और ननदोई ललित गहलोत ने दहेज में चार लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा मारपीट करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.