गिरडीह, अगस्त 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप में बेंगाबाद पुलिस ने पति भीम दास को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। छोटकी खरगडीहा स्थित हरिनवाटांड़ निवासी भीम दास के खिलाफ उसकी पत्नी गौरी देवी ने बेंगाबाद थाना में केस दर्ज कराया था। थाना कांड संख्या 135/26 के अनुसंधानकर्ता एसआई रणधीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के 21 साल बाद भी पति दहेज में 5 लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग कर मारपीट करता था। 1 अगस्त की रात शराब के नशे में उसने मारपीट कर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की धमकी दी और बच्चों सहित घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप इस दौरान पीड़िता की आंख और शरीर में गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने शि...