पीलीभीत, जुलाई 13 -- शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर, देवर, ननद और नन्दोई पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी तथा देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसका निकाह सीतापुर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 50 लाख रुपये नकद, कार और अन्य सामान की मांग करन लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का आरोप है कि लगभग सात माह पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह अपने मायके पीलीभीत में रह रही है। 26 मार्च 2026 को दोपहर करीब दो बजे, जब वह मायके में कमरे में अकेली थी, तभी उसका देवर नौ...