गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और देवर द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक शादी से पहले ही उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और शादी के बाद ससुराल में कम दहेज लाने के ताने देकर प्रताड़ित किया गया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि पीड़िता के पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.