कौशाम्बी, अगस्त 10 -- संदीपनघाट थाने के महगांव में सोमवार दोपहर विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायअकिल थाने के कूरा गांव निवासी नेम कुमार मौर्य किसान हैं। उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी बेटी अनुराधा मौर्य उर्फ अन्नू (21) की शादी महगांव निवासी राजकुमार मौर्य के साथ की थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर अनुराधा को प्रताड़ित करते थे। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।सोमवार दोपहर अनुराधा कमरे में चली गई...