दहेज प्रताड़ना, मारपीट और तीन तलाक में पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा
अमरोहा, सितम्बर 8 -- विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने, मारपीट करने तथा पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहने वाले रईस अहमद ने बेटी रुखसाना की शादी लगभग सात साल पहले नौगावां सादात के मोहल्ला अली नगर के रहने वाले खालिद के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। सात सितंबर 2026 की सुबह करीब आठ बजे रुखसाना घर का काम कर रही थी। इसी दौरान उसके देवर इमरान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद ससु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.