दहेज प्रताड़ना, दर्दभरे चैट्स और फरार पति... ट्विशा शर्मा के साथ क्या-क्या हुआ; मौत के बाद कई सवाल
भोपाल, मई 19 -- भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद कई सवाल अनसुलझे हैं। नोएडा की ट्विशा का शव 12 मई को फांसी के फंदे से लटका मिला था। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन ट्विशा के परिवार ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, दहेज के लिए दबाव, सबूतों से छेड़छाड़ और प्रभाव का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार ने मामले की सीबीआई जांच और मध्य प्रदेश के बाहर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। ट्विशा शर्मा की मुलाकात भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी। ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने कहा कि दहेज की मांग सीधे तौर पर नहीं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.