दहेज पीड़िता को शक आभूषण हड़पने के लिए कराई फर्जी चोरी
बाराबंकी, अगस्त 17 -- बाराबंकी। असंद्रा थाना के शहाबाद मजरे जरगांवा में कुछ दिन पहले चोरी के मामले में दहेज पीड़िता ने आभूषण हड़पने के लिए फर्जी चोरी दिखाने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ जिला के थाना निगोहा के उतरावा गांव निवासी रजिया बानो पुत्री इसहाक अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले शमीउल्ला पुत्र शमीम निवासी ग्राम शहाबाद मजरे जरगांवा थाना असन्द्रा के साथ हुई थी। शादी के छह माह बाद ही पति शमीउल्ला, सास अकीला पत्नी शमीम, ससुर शमीम, ननद तहसीन, देवर अजी मुल्ला, चचिया ससुर सिद्दीक, चचिया सास बिट्टी व चचेरे देवर दानिस अतिरिक्त दहेज में सोने की चैन, अंगुठी, सोफा सेट, वाशिंग मशीन, चाँदी की पायल व बाइक की मांग करते हुए मारपीट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.