अमरोहा, जनवरी 4 -- दहेज पीड़िता ने पति पर उत्पीड़न के साथ तेजाब उड़ेलकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपी पति व अन्य ससुरालियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी निवासी जमीर अहमद ने अपनी बेटी जैनब की शादी पांच मार्च 2022 को रज्जाक चौकी क्षेत्र के मोहल्ला हक्कानी में रहने वाले अब्दुल कादिर खान के साथ की थी। फिलहाल, दंपति के बीच विवाद चल रहा है, मुकदमेबाजी अदालत में विचाराधीन हैं। पीड़िता जैनब मायके में पिता के घर में रहती है। उसका आरोप है कि पति अब्दुल कादिर आए दिन उसे परेशान करता रहता है। रास्ते में रोक कर तेजाब उड़ेलकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी देता है। शिकायती पत्र के मुताबिक घटना 16 दिसंबर की रात करीब 12 बजे की है। जैनब माता-पिता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.