हापुड़, फरवरी 11 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट करने व घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना देहात पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दे कि, गांव निवासी एक विवाहिता ने बताया कि 28 नवंबर 2022 को उसकी शादी जनपद मेरठ के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। शादी में मायके वालों ने तकरीबन 11 लाख रुपये खर्च किए थे। जिससे ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिनों बाद पीड़ित महिला के ससुराल वाले दहेज में कार व दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। आरोप है,की जब पीड़िता ने और दहेज देने से इंकार कर दिया तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.