बिल्ल्होर, अगस्त 1 -- घाटमपुर, संवाददाता। दहेज में कार, प्लाट व भारी भरकम नकदी की मांग न पूरी होने पर विवाहिता से मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवादा निवासी अनुपम देवी ने साढ़ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2021 को साढ़ थाना क्षेत्र के ढुकुवापुर निवासी सरकारी अध्यापक आदित्य कुमार से हुई थी। बताया कि उनके सास-ससुर न होने पर पति के साथ उनके चचिया सास-ससुर परिवार के साथ रहते थे। आरोप है की शादी के बाद से ही सभी लोग दहेज में 10 लाख रुपये, प्लाट व कार की मांग करने लगे। इसकी जानकारी उसने मायके पक्ष को दी तो उनके तरफ से असमर्थता जताई गई। इससे नाराज लोगों ने उसके साथ मारपीट व गलत व्...