अयोध्या, जून 27 -- भदरसा संवाददाता। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में मुंह मांगा दहेज न मिलने पर विवाहिता को मारा पीटा और घर से भगा दिया और छोटे छोटे दो बच्चों को अपने पास रख लिया। पीड़ित महिला थाना पर पहुंची पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज कर विवेचना शुरू कर दी। बरवा गांव निवासी सरोज यादव पत्नी सुनील यादव पुत्री वासुदेव यादव का आरोप है कि उनकी शादी 30 नवंबर 2020 को बरवा निवासी सुनील यादव पुत्र रघुनाथ यादव के साथ हुई थी शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया लेकिन तभी से प्रताड़ित करते रहे सूभी और सृष्टि दो लड़कियां पैदा हो गई इससे और नाराजगी करने लगे इधर पत्नी को मारा पीटा और घर से भगा दिया बच्चों को भी नहीं दिया वह बच्चों के लिए परेशान थी तब जाकर ...